Saturday, January 15, 2011

महिलाओं के साथ बढ़ रहे हैं अपराध, सीएम का पुलता फूंका

साइबर सिटी में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए इंडियन नेशनल लोकदल के महिला विंग ने प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए। बाद में सोहना चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुनीता कटारिया ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को संबोधित करते हुए कंहा कि हाईटेक शहर में भी महिलाओं के साथ बलात्कार होना तथा उनकी हत्याकर शवों को लावारिस फैंक देना आम बात हो गई है। इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस के इस राज में महिलाए न तो घर पर ही सुरक्षित है और न ही बाहर।
एक दिन पहले एक बस चालक व परिचालक द्वारा एक महिला के साथ बलात्कार किए जाने तथा बिलासपुर में एक महिला की जले शव के मिलने का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार बिगड़ती कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने में नाकामयाब रही है। महिलाए खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होने सरकार से मांग की कि बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार लाया जाए तथा पुलिस प्रणाली में परिवर्तन कर सभी को आराम से जीने का हक बरकरार रखा जाए अन्यथा महिला विंग को आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। शनिवार को हुए इस प्रदर्शन में महिलाया विंग की सदस्य नीलम बधोरिया, कमला मलिक, आशा शर्मा, पूनम सैनी, धर्मजीत कौर, सुशीला, मायादेवी, सोमवती, सरोज आदि भी शामिल थी। इस प्रदर्शन में इनेलो नेता भी प्रदर्शनकारी महिलाओ का हौंसला अफजाई करने के लिए प्रदर्शन के साथ चल रहे थे और सभी  कांग्रेस विरोधी नारेबाजी भी कर रहे थे
 

No comments:

Post a Comment