Sunday, January 9, 2011

प्याज जमाखोरों पर आयकर अधिकारी मारेंगे और छापे

 आयकर विभाग ने शनिवार को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के प्याज व्यापारियों के नगर में स्थित व्यवसाय प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान चलाया और कहा कि जमाखोरी और गलत तरीके की मुनाफाखोरी का पता लगाने के लिए आने वाले दिनों में देश भर के प्याज व्यापारियों पर और ज्यादा छापेमारी की जाएगी।
विभागीय सूत्रों ने कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के प्याज व्यापारियों के नगर स्थित ठिकानों पर उन्होंने तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों ने कहा कि उन्होंने उन व्यापारियों के ठिकानों की जांच की जिनके यहां शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में आयकर अधिकारियों ने तलाशी ली थी। हालांकि उन्होंने कहा कि ताजा छापेमारी में देश भर के प्रमुख प्याज व्यापारियों पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के किसी व्यापारी के यहां तलाशी नहीं ली गई बल्कि पड़ोसी राज्य के कुछ व्यापारियों के नगर स्थित परिसरों पर जांच की गई। ताजा अभियान में देश भर के प्रमुख प्याज व्यापारियों पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा।
आयकर के अधिकारियों ने शुक्रवार को लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ और प्रदेश के अन्य स्थानों के थोक प्याज व्यापारियों के परिसरों में छापेमारी की थी। जमाखोरी को रोकने के लिए इसी तरह का अभियान पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और चंडीगढ़ के करीब 10 थोक व्यापारियों के यहां किया गया।
 

No comments:

Post a Comment